Home देश ईरान से गैस और बिजली आयात करेगा पाक : गिलानी

ईरान से गैस और बिजली आयात करेगा पाक : गिलानी

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि देश की गैस एवं ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ईरान से आयात करने की योजना बनायी गई है।

गिलानी ने कहा कि ईरान के साथ गैस पाइपलाइन परियोजना भी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बहुत लाभकारी साबित होगी।

गिलानी ने ईरान के राजदूत मशाल्लाह शकेरी के साथ बुधवार को अपने आवास पर बातचीत के बाद यह बातें कहीं।

गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ईरान से बिजली खरीदने की आवश्यकता है। पाकिस्तान ने 1,000 मेगावाट बिजली खरीदने की योजना बनाई है।

Rate this post

NO COMMENTS