Home देश पाकिस्तान में यात्री वाहन पर हमला, 4 की मौत

पाकिस्तान में यात्री वाहन पर हमला, 4 की मौत

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कुछ बंदूकधारियों द्वारा एक वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने से चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को घायल होने की खबर है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यात्रियों से भरे वाहन पर हमला मंगलवार को निचले कुर्रम इलाके में हुआ।

वाहन अलीजाई से पराचिनार जा रहा था। स्थानीय कबायलियों ने भागते हमलावरों पर गोलियां चलाईं।

एक सूत्र ने बताया कि घायल यात्री को कुर्रम एजेंसी मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rate this post

NO COMMENTS