Home देश ऊर्जा परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी : गिलानी

ऊर्जा परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी : गिलानी

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने गुरुवार को कहा कि देश में बढ़ती ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए ईरान के साथ चल रही ऊर्जा परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी।

इस्लामाबाद स्थित अपने निवास पर ईरान के आंतरिक मंत्री मुस्तफा मोहम्मद नज्जर के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।

पाकिस्तान की आधिकारिक समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक मुस्तफा ने गिलानी की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ चल रही सभी ऊर्जा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ईरान हर सम्भव प्रयास करेगा।

Rate this post

NO COMMENTS