Home देश बेरोजगार पाकिस्तानी ने आत्महत्या की

बेरोजगार पाकिस्तानी ने आत्महत्या की

इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान में एक स्वर्ण पदक विजेता लेकिन बेरोजगार पशु चिकित्सक ने दो साल तक नौकरी पाने में असफल रहने के बाद आत्महत्या कर ली। 

समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक पशु चिकित्सक दानिश नवाज ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने गांव में आत्महत्या कर ली।

दानिश के भाई काशिफ खान का कहना है, “दानिश ने पेशावर स्थित कृषि विश्वविद्यालय से डीवीएम डिग्री हासिल की थी। दो साल पहले उसे स्वर्ण पदक मिला था। वह एक अच्छी नौकरी चाहता था और अपने गरीब पिता की मदद करना चाहता था।”

उन्होंने बताया कि दानिश ने कई जगहों पर नौकरी पाने की कोशिश की लेकिन हर बार उन्हें असफलता मिली।

Rate this post

NO COMMENTS