Home देश रूस के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें : मेदवेदेव

रूस के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें : मेदवेदेव

मास्को ।। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने कहा कि देश का राजनीतिक तंत्र उसका स्वयं का विषय है और इसमें विदेशी शक्तियां हस्तक्षेप न करें। 

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मेदवेदेव ने मंगलवार को कहा, “यदि वे चुनावों एवं गड़बड़ियों को देख रहे हैं तो यह एक बात है, लेकिन रूस के राजनीतिक तंत्र का विषय उनके लिए नहीं है। जल्द ही वे हमें बताएंगे कि कैसे संविधान लिखा जाता है।”

मेदवेदेव का बयान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा चार दिसम्बर को सम्पन्न रूस के संसदीय चुनावों की आलोचना के बाद आया है।

क्लिंटन ने मंगलवार को कहा था कि रूस में हुआ मतदान न तो “स्वतंत्र था और न ही निष्पक्ष” और उन्होंने चुनावी गड़बड़ियों की शिकायत की जांच की मांग की।

रूसी नागरिकों ने चार दिसम्बर को संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया था। प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाली युनाइटेड रशिया पार्टी ने 49.3 फीसदी मत हासिल किए थे, जबकि 99.99 फीसदी मतों की गिनती मंगलवार तक हो चुकी थी।

Rate this post

NO COMMENTS