Home देश सऊदी अरब के शाह अस्पताल में भर्ती

सऊदी अरब के शाह अस्पताल में भर्ती

काहिरा ।। सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल सौद को रविवार को रियाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शाह अब्दुल्ला को किंग अब्दुल्ल अजीज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने खबर दी है कि शाह अब्दुल्ला की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाएगा।

इससे पहले 88 वर्षीय शाह अब्दुल्ला का पिछले साल अमेरिका में ऑपरेशन किया गया था।

Rate this post

NO COMMENTS