Home देश अफगानिस्तान में 24 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में 24 आतंकवादी ढेर

काबुल ।। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 24 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 10 को गिरफ्तार कर लिया गया।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, “अफगानिस्तान पुलिस, फौज एवं गठबंधन फौजों द्वारा काबुल, गजनी एवं कंधार में पांच अभियान चलाए गए। इसमें 24 सशस्त्र आतंकवादी मारे गए एवं 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अभियान में 12 एके-47 राइफलें, तीन पिस्तौल, दो किलोग्राम हशीश सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।v

Rate this post

NO COMMENTS