भारत की चार दिनों की यात्रा पर आए उक्रेन के विदेश मंत्री कोस्तयानतीन ग्रीसचेंकू ने विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता में दोनों नेताओं ने आतंकवाद से लड़ने में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
दोनों मंत्रियों ने कूटनीतिक पासपोर्ट रखने वालों के लिए वीजा में छूट से सम्बंधित एस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
ग्रीसचेंकू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का उक्रेन का खुलकर समर्थन दिया।