Home देश सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए पाकिस्तान ने मांगा समर्थन

सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए पाकिस्तान ने मांगा समर्थन

संयुक्त राष्ट्र ।। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगा है।

विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 66वें अधिवेशन में कहा, “पाकिस्तान आपकी सेवा में है और मैं हमारी उम्मीदवारी के लिए आपके मूल्यवान समर्थन का अनुरोध करती हूं।”

समाचार एजेंसी ‘एपीपी’ के अनुसार, खार ने कहा कि सुरक्षा परिषद का सदस्य चुने जाने के बाद पाकिस्तान शांति, सौहार्द और सुरक्षा के लिए सक्रियता के साथ काम करेगा।

एशिया की ओर से सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए पाकिस्तान और किर्गिस्तान ने दावेवारी पेश की है। चुनाव 21 अक्टूबर को होगा।

Rate this post

NO COMMENTS