Home देश विकिलीक्स ने प्रकाशन रोका

विकिलीक्स ने प्रकाशन रोका

लंदन ।। विकिलीक्स वेबसाइट ने क्रेडिट कार्ड कम्पनियों द्वारा उसके समूह के संसाधनों पर लगाई गई रोक से लड़ने पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ समय के लिए प्रकाशन रोक दिया है। वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांज ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सोमवार को लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में असांज ने कहा कि बैंकों की ओर से लगाई गई रोक की वजह से विकिलीक्स के राजस्व में 95 प्रतिशत की कमी हुई है।

उन्होंने कहा, “यदि विकिलीक्स के संसाधनों पर से यह रोक नहीं हटाई गई तो हम अगले साल तक अपना काम जारी नहीं रख पाएंगे।”

सबसे पहले दिसम्बर 2010 में विकिलीक्स को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था। तब बैंक ऑफ अमेरिका, वीजा, मास्टर कार्ड, पेपाल और वेस्टर्न यूनियन ने इस वेबसाइट के लिए दान स्वीकार करने से मना कर दिया था।

वेबसाइट का कहना है कि उसके द्वारा अमेरिकी सरकार के 250,000 केबल लीक करने की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप ऐसा हुआ था।

Rate this post

NO COMMENTS