Home देश बहन संग वस्त्र डिजाइन करेंगी गागा

बहन संग वस्त्र डिजाइन करेंगी गागा

लंदन ।। पॉप गायिका लेडी गागा अपनी डिजाइनर बहन के साथ वस्त्र श्रृंखला पेश करने की योजना बना रही हैं। उनकी छोटी बहन नटाली जरमानोटा न्यूयार्क विश्वविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग पढ़ रही हैं और वह स्टेज शो के लिए वस्त्र डिजाइन करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक 25 वर्षीया गागा अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की प्रसिद्ध हॉल्टरनेक पोशाक जैसी ही एक पोशाक बनाना चाहती हैं। उनकी रबर की पोशाक बनाने की योजना है।

अब तक इस संग्रह के लिए कोई नाम तय नहीं किया गया है, लेकिन इसमें शामिल पोशाकें मुनरो, ग्रेस केली और ऑड्री हेपबर्न से प्रेरित होंगी।

 

Rate this post

NO COMMENTS