Home देश एम्मा से विवाह करना चाहते हैं केरी

एम्मा से विवाह करना चाहते हैं केरी

लंदन ।। अभिनेता जिम केरी ने खुलासा किया है कि वह अभिनेत्री एम्मा स्टोन पर फिदा हैं और उनसे विवाह करने की इच्छा रखते हैं।

केरी ने एक वीडियो ब्लॉग बनाया है, जिसमें वह स्वीकार करते हैं कि वह एम्मा को बहुत पसंद करते हैं। एम्मा केरी से 27 साल छोटी हैं।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक केरी कहते हैं, “एम्मा, मुझे लगता है कि आप हर तरह से खूबसूरत हैं। आप न केवल सुंदर हैं, बल्कि बुद्धिमान और दयालु भी हैं। आप मुझसे बहुत छोटी हैं, लेकिन फिर भी मैं आपसे विवाह करना चाहता हूं। हमारे छोटे-छोटे और प्यारे बच्चे होंगे।”

केरी ने पहले पूर्व प्लेबॉय मॉडल जेनी मैककार्थी से विवाह किया था। दोनों का रिश्ता पांच साल चल सका और पिछले साल अप्रैल में उनका अलगाव हो गया।

Rate this post

NO COMMENTS