Home बॉलीवुड मनोरंजन के लिए इस वीक यह दो फ़िल्में हैं बेहतरीन ऑप्‍शन

मनोरंजन के लिए इस वीक यह दो फ़िल्में हैं बेहतरीन ऑप्‍शन

इस सप्‍ताह बड़े पर्दे पर दो फिल्‍में रिलीज हुई हैं। पहली अमिताभ और ऋषि कपूर अभिनित 102 नॉट आउट और दूसरी राजकुमार राव अभिनित ओमार्टा।

दोनों का प्‍लॉट और मूड बहुत अलग अलग है। 102 नॉट आउट हंसी मजाक से भरी एक काल्‍पनिक कहानी है जिसमें लंबू और टिंगू की जोड़ी ने लगभग 27 साल बाद कमबैक किया है। जबकि ओमार्टा मोस्‍ट वांटेड आतंकी अहमद ओमर सईद शेख के जीवन पर बनी है। इसमें राजकुमार राव ने आतंकी की भूमिका निभाई है। फिल्‍म में हिंसा है साथ में आपत्ति जनक शब्‍दों को भी इस्‍तेमाल किया गया है।

पहली फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस में ठीक ठाक शुरूआत की है। 27 साल बाद कमबैक कर रही इस जोड़ी को जनता का प्‍यार मिला और पहले दिन लगभग साढे तीन लाख का कलेक्‍शन इस फिल्‍म ने किया। फिल्‍मी पंडितों की मानें तो ये फिल्‍म अच्‍छा कारोबार करेगी लेकिन धीरे-धीरे पिकअप करेगी। पहले वीकएंड में इसका कलेक्‍शन तय करेगा कि फिल्‍म कितनी आगे तक जाएगी। इ

सके उलट राजकुमार राव को तो लोगों ने पसंद किया और रिलीज होने से पहले ही फिल्‍म को काफी तारीफें मिली लेकिन लोग निकल कर ऐसी फिल्‍में देखना पसंद नहीं करते। जिसका नतीजा रहा कि पहले दिन फिल्‍म ने सिर्फ 54 लाख की कमाई की। इससे ये तो साफ हो गया कि भरपूर हिंसा से भरी इस फिल्‍म को लोगों ने नकार दिया लेकिन थोड़ी बहुत उम्‍मीद इस वीकएंड से है। इसके बाद ही तय होगा कि यह फिल्‍म सोमवार को सिनेमा घरों में रहेगी या नहीं।

तो आपने भी अगर इस वीकएंड में फैमिली के साथ घूमना है तो हिन्‍दी 7 की सलाह 102 नॉट आउट है और अगर गंभीर फिल्‍में देखने का शौख है तो राजकुमार राव आपको निराश नहीं करेंगे आप।

4.7/5 - (3 votes)

NO COMMENTS