कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि धमाकों के मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिए। सिंह ने कहा कि ऐसा कह कर उन्होने मुंबई धमाकों पर सिर्फ वहीं दोहराया था, जो केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार चैनल के पास ऐसी कोई भी बाइट नहीं है, जिससे यह सिद्ध हो सके कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था। सिंह ने कहा कि मीडिया में आई ऐसी खबरें सही नहीं हैं कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था।