कनिमोझी और अन्य आरोपियों ने इस सप्ताह अपनी याचिकाओं पर तेजी के साथ सुनवाई करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में आरोपी पांच कॉरपोरेट अधिकारियों को जमानत दे दी थी।
इसके बाद कनिमोझी और अन्य पांचों आरोपियों की याचिकाओं को शुक्रवार को सुनवाई के लिए पेश किया गया। जबकि इन याचिकाओं पर पहली दिसम्बर को सुनवाई होने वाली थी।