Home देश परमाणु मिसाइल अग्नि2 का सफल परीक्षण

परमाणु मिसाइल अग्नि2 का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर ।। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा में एक सैन्य ठिकाने से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर है।

भद्रक जिले में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस.पी. दाश ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण सुबह 9.30 बजे किया गया। यह पूरी तरह सफल रहा।

कुछ तकनीकी खामियों के कारण 29 अगस्त को इसका परीक्षण स्थगित कर दिया गया था। अग्नि-2 मिसाइल देश की एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है।

मध्यम दूरी की अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण इससे पहले 17 मई, 2010 को किया गया था। इसकी मारक क्षमता भी 2,000 किलोमीटर से अधिक थी। वर्ष 2009 में इसका परीक्षण दो बार विफल रहा था।

अग्नि श्रंखला की अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पहली बार 1999 में किया गया था।

Rate this post

NO COMMENTS