Home देश एयर इंडिया के वित्त विभाग के निदेशक बने वेंकट

एयर इंडिया के वित्त विभाग के निदेशक बने वेंकट

नई दिल्ली ।। राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया ने एस. वेंकट को अपने वित्त विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुम्बई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “एस. वेंकट को पदोन्नत कर एयर इंडिया के वित्त विभाग का निदेशक बनाया गया है। वह इस एयरलाइन व इसकी परेशानियों से परिचित हैं और वह परेशानियों को दूर कर सकेंगे।”

उन्होंने कहा, “वेंकट जल्दी ही एयर इंडिया के बोर्ड में शामिल होंगे।”

पदोन्नति से पहले वेंकट वित्त विभाग में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वह एयर इंडिया के कम्पनी सचिव भी थे।

इस बीच आर्थिक तंगी से जूझ रही एयर इंडिया एयरलाइन में मानव संसाधन निदेशक व वाणिज्यिक निदेशक के पद अब भी रिक्त पड़े हैं

Rate this post

NO COMMENTS