Home देश ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया बेटी को जन्म, अमिताभ-जया दादा-दादी तो अभिषेक...

ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया बेटी को जन्म, अमिताभ-जया दादा-दादी तो अभिषेक बने पिता

मुंबई ।। बॉलीवुड स्टार और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। ऐश्वर्या राय के ससुर और अभिनेता अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टि्वटर पर इसकी जानकारी दी।

अमिताभ ने कहा कि मैं दादा बन गया। ऐश्वर्या को एक बेहद खूबसूरत बेटी हुई है। दादा बनकर मैं भावविभोर हो गया हूं। आप सभी को धन्यवाद।

अभिषेक ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हां बेटी हुई है। इससे पहले कल बच्चन परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया था कि ऐश्वर्या राय को कल देर रात अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले सप्ताह ऐश्वर्या सामान्य जांच के लिये अस्पताल गई थीं।

Rate this post

NO COMMENTS