Home देश अन्ना और उनकी टीम के सदस्यों को एड्स की सुइयां चुभाने की...

अन्ना और उनकी टीम के सदस्यों को एड्स की सुइयां चुभाने की धमकी

नई दिल्ली ।। देश की राजधानी दिल्ली के एक अज्ञात समूह ने दिल्ली पुलिस को पर्चों के द्वारा धमकी देते हुए कहा है कि वह अन्ना और उनकी टीम के सदस्यों को एड्स की सुइयां चुभो देगा।

ऐसे में दिल्ली पुलिस अन्ना और उनकी टीम की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हो गई है।

दिल्ली पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए अन्ना और उनकी टीम की सुरक्षा को बेहद कड़ी कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात अन्ना के विरोध में पर्चे आए हैं। इन पर्चों को भेजने वालों ने दावा किया है कि उन्होंने एड्स के इन्फेक्शन वाली सुइयां तैयार कर रखी हैं, जो अन्ना और उनके समर्थकों को लगा दी जाएंगी।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस की ओर से ऐसे किसी समूह के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एहतियातन जांच जारी है।

Rate this post

NO COMMENTS