Home देश अन्ना को हिरासत में लिए जाने पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ...

अन्ना को हिरासत में लिए जाने पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ – आडवाणी

नई दिल्ली, Hindi7.com ।। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अन्ना हजारे को हिरासत में लिए जाने पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। आडवाणी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार से मुकाबला करने की बजाए बली का बकरा तलाशने में और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में लगी है।

आडवाणी ने कहा कि मुझे इस घटनाक्रम पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। वह भ्रष्टाचार से निपटने और जिम्मेदारी स्वीकार करने की बजाए बली का बकरा ढूंढ़ रही है और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर अंकुश लगा रही है।

आडवाणी आज सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अनशन शुरू करने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के ऊपर मीडिया के प्रश्नों का जबाव दे रहे थे।

Rate this post

NO COMMENTS