भ्रष्टाचार के इन दो मामलों में गुरुवार को येदियुरप्पा को आंशिक तौर पर राहत मिली थी जब उच्च न्यायालय ने एक मामले में उन्हें जमानत दे दी। लेकिन न्यायालय ने दूसरे मामले में फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अब शुक्रवार को अदालत ने एक बार फिर मामले की सुनवाई आठ नवम्बर तक के लिए टाल दी।
यदि उन्हें इस मामले में भी जमानत मिल जाती तो वह शुक्रवार को ही जेल से बाहर आ जाते। गुरुवार को लोकायुक्त अदालत में येदियुरप्पा की जमानत पर सुनवाई टाल दी गई थी, लेकिन 10 मिनट बाद ही उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से सम्बंधित एक मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।