Home देश भवंरी मामला : सीबीआई ने की मदेरणा से पूछताछ

भवंरी मामला : सीबीआई ने की मदेरणा से पूछताछ

जोधपुर ।। राजस्थान की नर्स भवंरी देवी की गुमशुदगी मामले में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की कथित संलिप्तता पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। 

सीबीआई ने पूछताछ के लिए मदेरणा को दो बजे अपने कार्यालय में बुलाया था और शाम पांच बजे मदेरणा कार्यालय से गए। नर्स के साथ बलात्कार और उसके अपहरण और हत्या के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व मंत्री से तीसरी बार पूछताछ की गई।

इसके पहले सीबीआई मदेरणा से गत 10 और 11 नवंबर को पूछताछ कर चुकी है। 

ज्ञात हो कि कुछ टेलीविजन चैनलों ने नर्स भंवरी देवी और मदेरणा की कथित आपत्तिजनक अवस्था वाली सीडी प्रसारित की थी।

मदेरणा सीने में दर्द की शिकायत पर गत 12 नवंबर को मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती हो गए थे जिसकी वजह से जांच एजेंसी उनसे तुरंत पूछताछ नहीं कर सकी।

उल्लेखनीय है कि भंवरी देवी एक सितम्बर से जोधपुर के बिलारा इलाके से लापता है। उसके लापता होने में मदेरणा की भूमिका के आरोपों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें 16 अक्टूबर को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था।

Rate this post

NO COMMENTS