Home देश भंवरी-मदेरणा सेक्स सीडी हुई सार्वजनिक, मदेरणा बेनकाब तो कांग्रेस हलकान, गिरफ्तारी संभव

भंवरी-मदेरणा सेक्स सीडी हुई सार्वजनिक, मदेरणा बेनकाब तो कांग्रेस हलकान, गिरफ्तारी संभव

जोधपुर ।। राजस्थान में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रदेश की गहलोत सरकार से बर्खास्त किये गये मंत्री महिपाल मेदरणा के लापता नर्स भंवरी देवी से अंतरंग संबंधों को जगजाहिर करने वाली सीडी एक न्यूज चैनल पर सार्वजनिक हो गई है।

उधर, गुरुवार को सीबीआई की साढ़े सात घंटे की पूछताछ में भी मेदरणा ने भंवरी से अपने करीबी अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर लिया है।

सीबीआई ने सार्वजनिक हुई सीडी की पुष्टि की है। सीबीआई का कहना है कि यह वही सीडी है, जो उसके पास भी है। सीडी में भंवरी और मदेरणा को बेहद अंतरंग स्थिति में देखा जा सकता है।

मदेरणा ने भंवरी के साथ अपने अवैध रिश्ते को जरूर कबूल किया है, लेकिन वह इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने भंवरी का अपहरण कराया है। मदेरणा ने भंवरी के अपहरण में अपने हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है। सीबीआई ने शुक्रवार को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

मदेरणा के बाद सीबीआई अब उनकी पत्नी लीला और विधायक मलखान सिंह से भी पूछताछ कर सकती है। सीबीआई शुक्रवार को ही हाई कोर्ट में भंवरी केस की स्टे्टस रिपोर्ट भी फाइल करेगी। सीबीआई कोर्ट को यह बताएगी कि इस मामले में कहां तक प्रगति हुई है। कोर्ट भंवरी के पति अमरचंद की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि भंवरी देवी 1 सितंबर से लापता हैं। भंवरी देवी जिंदा हैं या उनकी हत्या कर दी गई है, इस पर संशय बरकरार है। संभव है आज सीबीआई इन सब रहस्यों पर से पर्दा उठा दे।

Rate this post

NO COMMENTS