Home देश हनीमून पर भारत आएगा भूटान का शाही जोड़ा

हनीमून पर भारत आएगा भूटान का शाही जोड़ा

नई दिल्ली ।। कुछ दिनों पहले परिणय सूत्र में बंधने वाले भूटान नरेश और उनकी पत्नी नौ दिनों की यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय सम्बंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ राजस्थान में अपना हनीमून भी मनाएंगे।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक वर्ष 2008 में नवम्बर में अपनी ताजपोशी के बाद चौथी बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। भूटान की रानी जेट्सन पेमा वांग्चुक का भूटान की रानी के रूप में भारत का यह पहला दौरा होगा। उन्होंने 31 वर्षीय भूटान नरेश से 13 अक्टूबर को शादी रचायी थी।

भूटान नरेश और रानी भारत के दौरे के समय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलेंगे।

इस बीच नरेश की यात्रा के दौरान भूटान और भारत के बीच आपसी सहयोग के और आगे बढ़ने की सम्भावना है। शाही जोड़ा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर भी जाएगा।

Rate this post

NO COMMENTS