Home देश आज से शूरू होगी आडवाणी की रथयात्रा

आज से शूरू होगी आडवाणी की रथयात्रा

नई दिल्ली ।। आज से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपनी जन चेतना यात्रा को जेपी के जन्म स्थान से शुरू करेंगे। यह यात्रा 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक जारी रहेगी।

यह यात्रा बिहार के सिताब दियारा से आज शुरू होगी और देश के 23 राज्य में लगभग 7600 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और 20 नवंबर को दिल्ली में समाप्त होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रथयात्रा को हरी झंड़ी दिखाएंगे। यह यात्रा रोजाना 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इस दौरान रोज 3 महासभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी की ये सातवीं रथयात्रा है।

Rate this post

NO COMMENTS