Home देश कांग्रेस कोर समूह में तेलंगाना, एएफएसपीए पर चर्चा

कांग्रेस कोर समूह में तेलंगाना, एएफएसपीए पर चर्चा

नई दिल्ली ।। पृथक तेलंगाना राज्य के गठन और जम्मू एवं कश्मीर में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) हटाने जैसे मुद्दों की समीक्षा के लिए कांग्रेस कोर समूह की यहां सोमवार को बैठक हुई। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। 

सूत्रों ने कहा कि दोनों मुद्दों पर हालांकि कोई निश्चित निर्णय नहीं लिया गया है। ज्यादा से ज्यादा पार्टी इस बात के संकेत के साथ कोई बयान जारी कर सकती है कि तेलंगाना पर मशविरा के लिए और समय चाहिए।

कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसके पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से सुबह मुलाकात की और राज्य के कुछ हिस्सों से एएफएसपीए हटाने की मांग पर चर्चा की।

मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ मंत्रियों व पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री के सात रेसकोर्स मार्ग स्थित सरकारी आवास पर 90 मिनट तक चली बैठक में हिस्सा लिया।

Rate this post

NO COMMENTS