Home देश सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा फरवरी में

सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा फरवरी में

नई दिल्ली ।। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारतीय सैनिक अकादमी, नौसेना अकादमी और वायुसेना अकादमी में भर्ती के लिए 12 फरवरी, 2012 को सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा आयोजित करेगा।

जनवरी 2013 में शुरू होने पाठ्यक्रमों के लिए भारतीय सेना अकादमी, नौसेना अकादमी और वायुसेना अकादमी के लिए जनवरी 2013 और अप्रैल 2013 में शुरू होने वाले ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में,(पुरुषों और महिलाओं) पाठ्यक्रम के लिए चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित किए जाएंगे।

छात्र केवल ऑनलाइन मोड पर ही आवेदन करेंगे। परीक्षा की अर्हता शर्तो, पाठ्यक्रम और स्कीम के विवरणों, परीक्षा केन्द्रों, आवेदन पत्रों आदि को भरने के लिए मार्ग निर्देशों के बारे में प्रत्याशी 29 अक्तूबर 2011 को रोजगार समाचार में प्रकाशित विस्तृत सूचना से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हर प्रकार के विवरण यूपीएससी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Rate this post

NO COMMENTS