Home देश दिल्ली विस्फोट : मृतकों की संख्या 14 हुई

दिल्ली विस्फोट : मृतकों की संख्या 14 हुई

नई दिल्ली ।। दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर सात सितम्बर को हुए बम विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति के दम तोड़ देने से इस घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि मृदुल बख्शी नाम के घायल ने सुबह चार बजे दम तोड़ दिया।

चिकित्सक ने बताया, “उक्त व्यक्ति के पूरे शरीर पर गम्भीर चोट आई थी और उसके निचले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा था।”

उल्लेखनीय है कि सात सितम्बर को दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नम्बर पांच के पास हुए विस्फोट में 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Rate this post

NO COMMENTS