Home देश निकोबार द्वीप समूह में भूकम्प का झटका

निकोबार द्वीप समूह में भूकम्प का झटका

नई दिल्ली ।। देश के निकोबार द्वीप समूह पर शनिवार को भूकम्प का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक निकोबार द्वीप समूह पर रात 1.07 बजे यह झटका महसूस किया गया।

भूकम्प का केंद्र जमीन में 38.70 किलोमीटर की गहराई पर था, जो उत्तरी अक्षांश से 7.7615 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर से 93.9754 डिग्री पर था।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित निकोबार द्वीप समूह में 22 बड़े और छोटे द्वीप हैं। इनमें से केवल 12 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS