Home देश इम्फाल में विस्फोट, एक की मौत

इम्फाल में विस्फोट, एक की मौत

इम्फाल ।। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में बुधवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। समझा जाता है कि वह अलगाववादी संगठन का बम हमलावर था। विस्फोट पूर्वाह्न् 11 बजे संगाई महोत्सव आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार के नजदीक हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “हमें संदेह है कि विस्फोट में हमलावर की ही मौत हुई और उसने बम आयोजन स्थल पर पौधे के पास बोरे में छिपा रखा था।”

अधिकारी के मुताबिक, “आज (बुधवार को) महोत्सव का आखिरी दिन है। जिस समय विस्फोट हुआ, आसपास कोई नहीं था। इसलिए कोई अन्य क्षति नहीं हुई।

फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जाता है कि जिस वक्त विस्फोट हुआ, वह रिक्शा पर था।

विस्फोट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीन दिसम्बर को प्रस्तावित मणिपुर की एक दिवसीय यात्रा से ठीक पहले हुआ है। वह राज्य में कई विकास योजनाओं की शुरुआत करने और उनका उद्घाटन करने के सिलसिले में राज्य का दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

म्यांमार से लगती मणिपुर की सीमा में 20 उग्रवादी समूह स्वतंत्रता तथा वृहत् स्वायत्ता की मांग को लेकर सक्रिय हैं।

Rate this post

NO COMMENTS