बहु ब्रांड खुदरा में एफडीआई के मुद्दे पर सरकार और विपक्षी दलों के बीच बुधवार को सातवें दिन भी गतिरोध जारी है। विपक्षी दलों के साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) जैसे घटक दलों ने भी इस निर्णय को वापस लेने की सरकार से मांग की है।
यही नहीं कांग्रेस के अंदर भी इस मुद्दे पर मतभेद खुल कर सामने आ गए हैं। लेकिन अभी तक इस मुद्दे के समाधान का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।