Home देश तमिलनाडु में पूर्व मंत्री के आवासों पर छापे

तमिलनाडु में पूर्व मंत्री के आवासों पर छापे

चेन्नई ।। तमिलनाडु के पूर्व कानून मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता डी. दुरईमुरुगन के आवासों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सतर्कता विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की। 

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दुरईमुरुगन डीएमके के ऐसे छठे मंत्री हैं जिनके खिलाफ विभाग ने छापेमारी की है।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने दुरईमुरुगन के चेन्नई स्थित आवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।

इससे पहले सतर्कता विभाग के.एन.नेहरू, टी.एम.अनबारासन, के. पोनमुडी. एन. सुरेश राजन और एमआरके पनीरसेल्वम के यहां छापेमारी को अंजाम दे चुका है।

Rate this post

NO COMMENTS