Home देश लोकायुक्त पद से पाटील का इस्तीफा मंजूर

लोकायुक्त पद से पाटील का इस्तीफा मंजूर

बेंगलुरू ।। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने शिवराज वीरुपन्ना पाटील का इस्तीफा मंगलवार को मंजूर कर लिया। पाटील ने सोमवार को राज्य के लोकायुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया, “राज्यपाल ने कर्नाटक के लोकायुक्त शिवराज वी. पाटील का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”

पाटील ने को-आपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के नियमों के उल्लंघन में घिरने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाटील ने विवाद के मद्देनजर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।

उन पर आरोप है कि उनके तथा उनकी पत्नी के नाम पर दो आवासीय भूखंड हैं, जो नियमों का उल्लंघन कर खरीदे गए थे।

सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पाटील ने राज्य के पूर्व लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े की सेवानिवृत्ति के बाद तीन अगस्त को इस पद को सम्भाला था।

Rate this post

NO COMMENTS