Home देश राष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली ।। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में गुरु नानक जयंती पर्व मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के पवित्र अवसर पर मैं सभी नागरिकों का अभिवादन करती हूं और उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने कहा, “हम सभी श्रद्धेय गुरु की शिक्षाओं को अपने प्रतिदिन के जीवन में उतार सकें और हमारे समाज के एकता के बंधन को सुदृढ़ कर सकें।”

Rate this post

NO COMMENTS