Home देश गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का तबादला

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का तबादला

नई दिल्ली ।। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन भीमाराव लोकुर का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया है।

लोकुर से कहा गया है कि वे 15 नवम्बर को अथवा उससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करें। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने इस तबादले को मंजूरी दे दी है।

Rate this post

NO COMMENTS