Home देश कोलकाता अग्निकांड : मृतकों में प्रदेश कांग्रेस के 2 नेता शामिल

कोलकाता अग्निकांड : मृतकों में प्रदेश कांग्रेस के 2 नेता शामिल

कोलकाता ।। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से मारे गए लोगों में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के दो नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “भीषण आग में हमारे दो नेताओं का निधन हो गया। शिशिर सेन और अजय घोषाल की इस दुर्घटना में मौत हो गई।”

अस्पताल में भीषण आग शुक्रवार तड़के 3.30 बजे लगी। उस समय सभी मरीज सो रहे थे। उल्लेखनीय है कि भीषण आग में लगभग 85 मरीज और पांच नर्सो की मौत हो गई।

Rate this post

NO COMMENTS