Home देश चीन ने सीमा पर बने दीवार को गिराया, भारत ने फिर से...

चीन ने सीमा पर बने दीवार को गिराया, भारत ने फिर से बनाया

नई दिल्‍ली ।। चीन ने एकबार फिर सीमा पर उकसाने वाली हरकत की है। अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास विवादित इलाके में भारत द्वारा खड़ी की गई, एक दीवार को चीन ने गिरा दी है। एक उच्‍च सरकारी सूत्र के मुताबिक, भारतीय सैनिकों ने तत्‍काल दीवार फिर से बना दी है और चीन के सैन्‍य कमांडर से इस घटना पर विरोध भी दर्ज कराया है। यह घटना एक महीने पहले की है।

गर्मियों में भारत-चीन सीमा पर दोनों ओर से गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इनमें उन इलाकों में लंबी गश्‍त भी शामिल है, जिसे भारत और चीन विवादित बताते हैं। आम तौर पर दोनों देशों की सेनाओं में से कोई भी एक-दूसरे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन इस बार चीन ने भारत की ओर से बनाई गई दीवार को तोड़ कर भड़काने वाला कार्य किया है।

सूत्र बताते हैं कि चीनी सैनिक यांग्‍तजे के उस हिस्‍से में आ गए थे, जहां भारत ने एक दीवार बनाई है। यह दीवार ज्‍यादा ऊंची नहीं है। इसकी आड़ से भारतीय सैनिक कभी-कभी सीमा पर निगरानी भी रखते हैं। यह दीवार काफी समय से बनी है, लेकिन चीनी सैनिकों ने इससे पत्‍थर निकाल कर इसे तोड़ दिया। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस गर्मी में चीन के सैनिकों ने सिक्किम में घुसपैठ की कोशिश की थी। उत्‍तरी सिक्किम के फिंगर एरिया में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी के बावूजूद चीन के सैनिकों ने घुसने की कोशिश की थी। 

Rate this post

NO COMMENTS