Home देश ‘चीन की मिसाइलें चिंता का कारण नहीं’

‘चीन की मिसाइलें चिंता का कारण नहीं’

नई दिल्ली ।। भारतीय वायु सेना [आईएएफ] प्रमुख नॉरमन अनिल कुमार ब्राउन ने गुरुवार को चीन की मिसाइलों से भारत को खतरा बताने वाली पेंटागन की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नई दिल्ली की अपनी योजनाएं हैं।

एक समारोह से इतर ब्राउन ने पत्रकारों से कहा, “ये चुनौतियां सर्वविदित हैं, इसमें कुछ ऐसा नहीं है जिससे हम चिंतित हों। हमारे पास खुद की योजनाएं हैं और हम अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ये वास्तविकताएं हैं जिनसे हमें निपटना है।”

उल्लेखनीय है कि पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने भारत से लगी सीमा पर परमाणु क्षमता से युक्त अपनी मिसाइलों को तैनात कर दिया है। चीन ने पहले ही इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है।

Rate this post

NO COMMENTS