Home देश आतंकवादी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ा

आतंकवादी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ा

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गम्भीर रूप से घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फर अहमद डार भारतीय रिजर्व पुलिस की 19वीं बटालियन में तैनात थे। हजरतबल बस अड्डे के पास शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गए थे।

हजरतबल मस्जिद में शुक्रवार को होने वाली इबादत के मद्देनजर डार की तैनाती बस स्टैंड पर की गई थी। यहां हर सप्ताह सैकड़ों लोग इबादत के लिए आते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS