Home देश अदालत में पेश हुईं जयललिता

अदालत में पेश हुईं जयललिता

बेंगलुरू ।। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता एक दशक पुराने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति के मामले में बयान देने के लिए गुरुवार को यहां एक अदालत में पेश हुईं।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुनवाई के लिए मामले को चेन्नई से बेंगलुरू स्थानांतरित किए जाने के लगभग आठ साल बाद जयललिता पहली बार अदालत में पेश हुई हैं।

जयललिता पर 1991 से 1996 के बीच 66 करोड़ रुपये जमा करने का आरोप है। उस समय वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं।

जयललिता के कुछ ही वकीलों को विशेष न्यायाधीश बी.एम. मल्लिकार्जुनैया की अदालत के अंदर जाने की अनुमति दी गई है। सुरक्षा कारणों से सुनवाई बेंगलुरू केंद्रीय कारागार परिसर में आयोजित की गई है।

Rate this post

NO COMMENTS