Home देश कोच्चि में रनवे से फिसला विमान, 7 घायल

कोच्चि में रनवे से फिसला विमान, 7 घायल

कोच्चि ।। बहरीन से आ रहा गल्फ एयर का एक विमान सोमवार तड़के कोच्चि हवाई अड्डे के रनवे पर फिसल गया जिससे दो लोग घायल हो गए। विमान में कुल 137 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलने सम्भवत: यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया, “यह हादसा सोमवार सुबह 3.50 बजे उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने के कुछ ही देर बाद फिसलकर कीचड़ में चला गया।” विमान में सवार एक यात्री के मुताबिक यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रोक दिया गया और उम्मीद है विमान सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी।

क्षतिग्रस्त विमान को रनवे से हटाने के लिए मुम्बई से एक विमान भेजा गया है। विमान में सवार ज्यादातर यात्री सऊदी अरब और बहरीन से आ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि दो यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। उनको मामूली चोटें आईं थीं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशक [डीजीसीए] भारत भूषण ने कहा कि चेन्नई से एक टीम दोपहर तक कोच्चि पहुंचेगी।

गौरतलब है कि हवाईअड्डे के बंद होने की वजह से यहां आने वाले विमानों को तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड भेजा जा रहा है।

Rate this post

NO COMMENTS