Home देश संसद भवन की परिसर में घुसा अन्ना का समर्थक

संसद भवन की परिसर में घुसा अन्ना का समर्थक

नई दिल्ली ।। समाजसेवी अन्ना हजारे के एक समर्थक ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में दाखिल होकर उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया।

उसकी टी-शर्ट पर ‘मैं अन्ना हूं’ लिखा था और वह अन्ना तथा जन लोकपाल विधेयक को लेकर नारेबाजी कर रहा था। हिरासत में लिए जाने के बावजूद उसने नारेबाजी जारी रखी।

Rate this post

NO COMMENTS