Home देश अन्ना सहयोगियों के साथ कुछ मुद्दों पर सहमति : संदीप

अन्ना सहयोगियों के साथ कुछ मुद्दों पर सहमति : संदीप

नई दिल्ली ।। प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के सहयोगियों के साथ बुधवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत के बाद गुरुवार को कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि बातचीत के दौरान कुछ सकारात्क नतीजे सामने आए हैं, लेकिन अभी और चर्चा किए जाने की आवश्यकता है।

संदीप ने कहा, “मैं मानता हूं कि कुछ सकारात्मक चीजें सामने आई हैं। अन्ना के सहयोगियों और सरकार के बीच व्यापक सहयोग पर सहमती बनी है। अब केवल दो बातों पर मतभेद रह गया है।”

उन्होंने कहा, “अन्ना की गिरती सेहत चिंता का विषय है। सरकार इस मुद़दे को तेजी से निपटाने के लिए काम कर रही है, लेकिन इसके लिए सरकारी प्रतिनिधियों और अन्ना के सहयोगियों को मतभेद दूर करने के लिए पांच-छह दिन एक साथ बैठना पड़ेगा।”

संदीप ने कहा कि अन्ना जी का अनशन चिंता का विषय बना हुआ है और इससे बातचीत का माहौल नहीं बन पा रहा है। हम उनसे अनशन तोड़ने का आग्रह करेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS