Home देश केंद्र पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बेहतर सम्बंध के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री

केंद्र पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बेहतर सम्बंध के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों का देश के अन्य हिस्सों के साथ भावनात्मक एकता कायम रखने के प्रति कटिबद्ध है।

राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ राज्यपालों ने शिकायत की है कि जब वहां के छात्र अध्ययन के लिए दिल्ली आते हैं तो उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के साथ भावनात्मक रूप से प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि भेदभाव के मसले पर वह गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से बात करेंगे और मामले को देखने के लिए कहेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं गृह मंत्री से निवेदन करूंगा कि वे इस मामले को देखें और इस समस्या को खत्म करने के लिए जो भी संभव हो कदम उठाएं।”

Rate this post

NO COMMENTS