Home देश घाटी में नेशनल कांफ्रेस के नेता पर हमला

घाटी में नेशनल कांफ्रेस के नेता पर हमला

श्रीनगर ।। जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के एक ब्लॉक अध्यक्ष पर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के त्राल कस्बे में यह हमला हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने शुक्रवार अपराह्न् त्राल बाजार में नेशनल कांफ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष और सरपंच अब्दुल सलाम भट्ट पर गोलीबारी की। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों को कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।”

किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आस-पास के इलाके की तलाशी ली जा रही है। इस सम्बंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Rate this post

NO COMMENTS