Home देश कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए 93 लाख रुपये

कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए 93 लाख रुपये

कोलकाता, Hindi7.com ।। कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए 93 लाख रुपये किसके हैं, यह गुत्थी अभी तक आयकर विभाग नहीं सुलझा पाया है। 93 लाख 40 हजार रुपये किसके है? वह सिपाही कौन था, जिसके हाथ से कस्टम और आयकर विभाग ने रुपयों से भरा बैग बरामद किया? रुपये पकड़े जाते ही सिपाही कैसे कस्टम और आयकर विभाग के पकड़ से भाग निकलने में कामयाब रहा? क्यों भेजा गया था यह रुपया नागालैंड के दीमापुर से कोलकाता? इन सवालों की जांच में आयकर विभाग लगा हुआ है। आयकर की टीम 20 दिनों में भी अब तक किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है।

इस घटना से एयरपोर्ट की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लग गये हैं। इसके बावजूद मामले की जांच में तेजी नहीं दिखाई दे रही। इससे संदेह होने लगा है कि कहीं मामला हाईप्रोफाइल किस्म का तो नहीं है।

बीते 7 जुलाई को कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक पुलिसकर्मी को शक के आधार पर रोका और उसके बैग को चेक किया तो नोटों के बंडल मिले। इसी बीच कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आयकर विभाग की टीम को भी बुला लिया। टीम पुलिसकर्मी से अभी पूछताछ कर ही रही थी कि इसी दौरान उसने डीजी नागालैंड का जिक्र किया और मौका पाकर भाग निकला।

Rate this post

NO COMMENTS