Home देश नारेबाजी के बीच चिदम्बरम ने प्रश्नकाल में लिया हिस्सा

नारेबाजी के बीच चिदम्बरम ने प्रश्नकाल में लिया हिस्सा

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने बुधवार को प्रश्नकाल में हिस्सा लिया और प्रश्नों के उत्तर दिए। भाजपा 2जी मामले में चिदम्बरम की कथित संलिप्तता को लेकर उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। 

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों द्वारा सदन में हंगामे के बावजूद चिदम्बरम ने अपने मंत्रालय से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब दिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह इस दौरान सदन में मौजूद थे। 

नारेबाजी के कारण हालांकि चिदम्बरम को सुन पाना कठिन था। इस पर गैर राजग विपक्षी दलों ने नारेबाजी पर आपत्ति की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा ने कहा, “ये राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। हमें पता होना चाहिए कि सरकार क्या कर रही है।”

Rate this post

NO COMMENTS