Home देश दो रूपये सस्ता हो जाएगा पेट्रोल! डरी-सहमी सरकार कर सकती है इसका...

दो रूपये सस्ता हो जाएगा पेट्रोल! डरी-सहमी सरकार कर सकती है इसका ऐलान

नई दिल्ली ।। विश्व बाजार में तेल की कीमतों में आई कमी और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति में स्थिरता होने के कारण तेल कंपनियां आनेवाले दिनों में पेट्रोल की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर तक की कमी कर सकते हैं।

इस कमी के बाद पिछले महीने पेट्रोल की कीमत में की गई 1.80 रुपए की बढ़ोतरी अप्रभावी हो जाएगी।

गौरतलब है कि जिस समय पेट्रोल की कीमत बढ़ाई गई थी, उस समय वैश्विक बाजार में तेल की कीमत 121 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि अभी इसकी कीमत घटकर 115.8 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

वहीं, रुपए की कीमत प्रति डॉलर 49.20 रुपए हो गई है, जो कि अक्टूबर माह से अधिक मजबूत है। उन्होंने बताया कि कीमत में कमी 1.80 रुपए प्रति लीटर की होगी। इसी हिसाब से टैक्स में कमी होने पर रिटेल कीमत 2 रुपए तक कम हो जाएगी।

Rate this post

NO COMMENTS