मुखर्जी इस सप्ताह के अंत में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की बैठक में शामिल होने के लिए वाशिंगटन में हैं।
कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक मुखर्जी रविवार को स्वदेश लौटने वाले थे लेकिन ताजा विवाद के बाद उन्होंने अपनी योजना बदल दी।
ऐसी भी योजना है कि रविवार की बजाय अब शुक्रवार शाम को वह वाशिंगटन में मीडिया को सम्बोधित करेंगे।
बुधवार को न्यूयार्क में मुखर्जी ने वित्त मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र के बारे में जानकारी होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने इस पर यह कहते हुए कि मामला अदालत के अधीन है कोई सीधी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।