Home देश पीपीएफ और पोस्ट ऑफिसों में बचत खातों पर मिलेंगे अब अधिक ब्याज

पीपीएफ और पोस्ट ऑफिसों में बचत खातों पर मिलेंगे अब अधिक ब्याज

नई दिल्ली ।। सरकार ने शुक्रवार को देश के लाखों जमाकर्ताओं को राहत देते हुए सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) योजना और पोस्ट ऑफिसों में बचत खातों पर ब्याज की दर बढ़ा दी है।

अब पीपीएफ पर ब्याज की दर आठ फीसदी से बढ़कर 8.6 फीसदी और पोस्ट ऑफिस में बचत पर ब्याज की दर 3.5 फीसदी से बढ़कर चार फीसदी हो गई।

एक पीपीएफ खाते में एक साल में 70 हजार रुपये के अधिकतम जमा सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। न्यूनतम जमा राशि हालांकि पांच रुपये है।

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों में बचत खाते पर ब्याज दर में की गई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पोस्ट ऑफिस में बचत पर ब्याज में वृद्धि की है।

पीपीएफ योजना भारत सरकार की एक सांविधिक योजना है जो 15 साल के लिए होती है। सरकार ने एक वर्ष के लिए जमा पर ब्याज की दर 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 7.7 फीसदी कर दी। इसी तरह अन्य अवधियों की जमा राशि पर ब्याज में बदलाव किया गया है।

सरकार ने हालांकि किसान विकास पत्र को खत्म करने और राष्ट्रीय बचत योजना की अवधि छह से पांच साल करने का फैसला किया है।

Rate this post

NO COMMENTS